काशी में क्रूज पर हेलिकॉप्टर से कमांडोज उतरे:राफेल समेत 20 लड़ाकू विमान दिखा रहे करतब, एयर शो का ग्रैंड रिहर्सल
वाराणसी के नमो घाट पर 3 दिन तक होने वाले एयर शो का आज यानी बुधवार को ग्रैंड रिहर्सल हो रहा है। राफेल की गर्जना से नमो घाट गूंज उठा। गंगा नदी के बीच में हेलिकॉप्टर से कमांडोज क्रूज पर उतरे। घाट पर बने मंच से लड़ाकू विमानों की उड़ान से जुड़ी ब्रीफिंग की जा रही है।। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। दर्शकों को तीन लेयर की जांच के बाद ही एंट्री दी गई। एयर शो 22, 23 और 25 अक्टूबर को होंगे। 25 अक्टूबर एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)