घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव:हाथरस में मारपीट के बाद हत्या की जताई आशंका, दहेज में मकान-पैसे मांगने का दावा
हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र के अहियापुर कला मोहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 38 वर्षीय रिचा का शव सोमवार शाम घर के अंदर फंदे पर लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली से मायके पक्ष के लोग देर रात हाथरस पहुंचे। रिचा की शादी वर्ष 2015 में मनीष से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति मनीष अकाउंटेंट है। मामले में मायके पक्ष ने पति और अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मंगलवार को रिचा की भाभी साक्षी ने आरोप लगाया कि मनीष उसे प्रताड़ित करता था। रिचा ने इसकी शिकायत भी की थी। भाभी के मुताबिक, मनीष दहेज में मकान और पैसे की मांग करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनीष का किसी दूसरी महिला से संबंध था। मारपीट के बाद हत्या की जताई आशंका साक्षी ने आरोप लगाया कि रिचा के साथ मारपीट की गई थी और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मायके पक्ष ने आशंका जताई कि रिचा की हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया। परिवार ने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)