अलीगढ़ को नए CDO मिले:शैलेंद्र कुमार सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी; योगेंद्र कुमार फिरोजाबाद भेजे गए

Nov 14, 2026 - 08:31
0
अलीगढ़ को नए CDO मिले:शैलेंद्र कुमार सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी; योगेंद्र कुमार फिरोजाबाद भेजे गए
शासन ने शनिवार को 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इसमें अलीगढ़ से जुड़े तीन अहम बदलाव किए गए हैं। जिले को नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मिला है। शैलेंद्र कुमार सिंह को अलीगढ़ का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। वहीं, यहां तैनात रहे सीडीओ योगेंद्र कुमार का तबादला फिरोजाबाद कर दिया गया है। इसके अलावा अलीगढ़ में संयुक्त मजिस्ट्रेट और बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) रहे शिशिर कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी, श्रावस्ती बनाया गया है। YEIDA से आएंगे नए सीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह इससे पहले यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें सीडीओ अलीगढ़ के साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक, अलीगढ़ की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है। तबादला सूची के अनुसार अलीगढ़ में तैनात रहे शिशिर कुमार सिंह को श्रावस्ती भेजा गया है। वह यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट और बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं योगेंद्र कुमार अब फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी होंगे। उनके पास अलीगढ़ में सीडीओ के साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक का भी प्रभार था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User