चौरी-चौरा में कई दुकानों में लगी आग, मची अफरातफरी:गोरखपुर से फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची, टीम कर रही प्रयास
गोरखपुर के चौरी चौरा में सोमवार की रात करीब 8:45 बजे कई दुकानों पर आग लग गई। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग बुझाने के लिए टीम लग गई है। घटनास्थल की तस्वीरें… चौरी चौरा पुलिस के मुताबिक, रात करीब 8 बजे तक सड़क किनारे दुकानें बंद हो रही थीं। इसी बीच एक दुकान में आग लगी जो फैलते हुए और भी दुकानाें को अपने जद में ले लिया। आस-पास के लोग बाल्टी से पानी डालते रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंच गई हैं। अभी टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। अभी खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)