महराजगंज के तीन तहसीलदार दूसरे जिलों में भेजे गए:विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तबादले; जौनपुर, देवरिया और सुल्तानपुर से तीन नए अधिकारी आए
महराजगंज में तैनात तीन तहसीलदारों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया है। जिले में तीन नए तहसीलदार भी तैनात किए गए हैं। ये बदलाव आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए किए गए हैं। तबादला सूची के अनुसार, सदर तहसील के तहसीलदार पंकज शाही को चंदौली भेजा गया है। निचलौल के तहसीलदार अमित कुमार सिंह का तबादला अमेठी किया गया है। तहसीलदार कर्ण सिंह गोंडा भेजे गए हैं। जौनपुर से अजीत कुमार, देवरिया से अरुण कुमार और सुल्तानपुर से मयंक मिश्रा को महराजगंज भेजा गया है। नए तहसीलदारों को किस तहसील की जिम्मेदारी मिलेगी, यह उनके कार्यभार संभालने के बाद तय होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)