अमेरिका में तूफान से 9 लाख घरों की बिजली गुल:1800 फ्लाइट्स लेट, 400 रद्द; 14 साल में समुद्र का पानी सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचने का अनुमान
अमेरिका में तूफान से तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं, 1800 फ्लाइट्स लेट हुईं और 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वी तट पर समुद्र का पानी 14 साल में सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच सकता है। तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। पूर्वी तट पर ‘नॉरईस्टर’ नाम का तूफान आगे बढ़ रहा है। इसके चलते न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, फिलाडेल्फिया और आसपास के इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश होने की आशंका है। तूफान की तस्वीरें… तेज लहरों से तटीय ढांचों को नुकसान अमेरिका के पश्चिमी तट पर समुद्र में उठ रही तेज लहरों ने किनारे बने कई ढांचों को नुकसान पहुंचाया है। सैन डिएगो के आसपास समुद्र का पानी पुराने रिकॉर्ड से भी ऊपर पहुंच गया। इससे आसपास के निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, पूर्वी तट पर 2012 में आए सुपरस्टॉर्म सैंडी के बाद समुद्र का जलस्तर सबसे ज्यादा होने का अनुमान है। डेलावेयर और न्यू जर्सी के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के कारण बिजली की लाइनें टूटने और सप्लाई बंद होने का खतरा बना हुआ है। मध्य अमेरिका में बारिश और बर्फबारी का अनुमान मौसम का असर सिर्फ तटीय इलाकों तक सीमित नहीं है। अमेरिका के मध्य हिस्सों में बुधवार से शुक्रवार तक बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। इससे कई इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है। इसके अलावा पैसिफिक नॉर्थवेस्ट इलाके में बुधवार रात से बारिश और तेज हवाओं का एक और दौर शुरू होने की आशंका है। यानी देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को अभी खराब मौसम से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)