औरैया के सत्ती तालाब में मिला महिला का पुराना शव:मौत की वजह अभी साफ नहीं, सड़ा-गला होने के चलते नहीं हो पाई पहचान

Nov 08, 2026 - 17:58
0
औरैया के सत्ती तालाब में मिला महिला का पुराना शव:मौत की वजह अभी साफ नहीं, सड़ा-गला होने के चलते नहीं हो पाई पहचान
औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सत्ती तालाब में रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव पानी में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था। शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस पुलिस के मुताबिक, शव की हालत ऐसी थी कि महिला की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। पुलिस तालाब और उसके आसपास के इलाके में जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह महिला की मौत किन हालात में हुई और शव तालाब तक कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User