कुलदीप वनडे के टॉप-5 बॉलर्स में शामिल:ICC रैंकिंग में श्रीलंका के तीक्षणा को पीछे छोड़ा; ऑस्ट्रेलिया से आगे निकला पाकिस्तान

Oct 21, 2026 - 14:30
0
कुलदीप वनडे के टॉप-5 बॉलर्स में शामिल:ICC रैंकिंग में श्रीलंका के तीक्षणा को पीछे छोड़ा; ऑस्ट्रेलिया से आगे निकला पाकिस्तान
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव वनडे के टॉप-5 गेंदबाज में शामिल हो गए हैं। उन्हें बुधवार को जारी ICC की ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। कुलदीप ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 7 विकेट झटके थे। इसका उन्हें फायदा हुआ है। वहीं, वनडे की टीम रैंकिंग में पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर चौथे नंबर पर आ गई है। रचिन रवींद्र टॉप-5 टेस्ट बैटर्स में आए टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र (740 रेटिंग पॉइंट्स) टॉप-5 बैटर्स में शामिल हो गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (735 रेटिंग पॉइंट्स) को पीछे छोड़ा। इस रैंकिंग में भारत के ऋषभ पंत (713 अंक) 7वें और कप्तान शुभमन गिल (709 अंक) 9वें स्थान पर हैं। दोनों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अक्षर पटेल टी-20 के टॉप-10 बॉलर्स में इकलौते भारतीय टी-20 बॉलर्स की रैंकिंग में अक्षर पटेल को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 646 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 10वें स्थान पर है। इस लिस्ट में अक्षर पटेल टॉप-10 में शामिल इकलौते गेंदबाज हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User