रामलीला देखने गए किशोर को पीटा:फिरोजाबाद में 6 युवकों ने घेरकर बेल्ट से किए वार, लात घूंसे भी बरसाए
फिरोजाबाद में रामलीला देखने गए एक किशोर को सब्जी मंडी में ले जाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आए। इसमें आधा दर्जन युवक किशोर को घेरकर लात-घूंसों और बेल्टों से पीटते नजर आ रहे हैं। मामले में किशोर की मां ने थाना शिकोहाबाद में प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एटा रोड स्थित कुंवर प्रसाद घंटा रोड निवासी साधना के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात उनका पुत्र परिवार के साथ रामलीला देखने गया था। इसी दौरान वह पानी लेने के लिए गया, तभी आरोप है कि निरिवल, कृष्णा, सुमित और अमित उसे सब्जी मंडी में ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित की मां ने शरीर पर चोटों और पीठ पर बेल्ट से पिटाई के निशान होने की बात कही है। प्रार्थना पत्र के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर किशोर को बचाया। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों को कटरा मीरा की धोबियान गली का निवासी बताया है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)