आगरा में भाई ने बहन को मारी गोली:पीठ में फंसी, घायल बहन पुष्पांजलि हॉस्पिटल के ICU में भर्ती, आरोपी भाई फरार

Oct 21, 2026 - 12:24
0
आगरा में भाई ने बहन को मारी गोली:पीठ में फंसी, घायल बहन पुष्पांजलि हॉस्पिटल के ICU में भर्ती, आरोपी भाई फरार
आगरा थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में मंगलवार रात एक भाई ने अपनी ही सगी बहन को गोली मार दी। रात करीब 10.30 बजे के बीच हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल बहन को गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। गोली अभी भी उसकी पीठ में फंसी हुई है। पीड़िता के पिता टेढ़ी बगिया निवासी कृपाल सिंह ने थाना ट्रांस यमुना में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी अविवाहित बेटी देवी कुमारी घर के किचन में खाना बना रही थी। तभी उनका बड़ा बेटा राहुल कुमार वहां आया और जान से मारने की नीयत से बहन पर सीधी गोली चला दी। बहन ने बचने की कोशिश की तो गोली उसकी पीठ में जा लगी। गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। 17 अक्टूबर से चल रहा था विवाद पिता ने बताया कि 17 अक्टूबर को छोटी बेटी तनु को लेकर घर में विवाद हुआ था। उस दौरान आरोपी राहुल कुमार, दूसरे बेटे सुमेर सिंह और उसकी पत्नी राजकुमारी ने कृपाल सिंह, बेटी तनु, दामाद सचिन, पड़ोसी रमा और देवी कुमारी को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि तीनों आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना करते थे। इसकी शिकायत दो बार थाना ट्रांस यमुना में भी दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर राहुल कुमार, सुमेर सिंह और राजकुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी मौके से फरार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User