बाराबंकी में रावण दहन के दौरान गैराज में आग:पुराने टायर, एक ई-रिक्शा और करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन जल गए
बाराबंकी के पल्हरी चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे एक गैराज में आग लग गई। इस घटना में पुराने टायर, एक ऑटो ई-रिक्शा और करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन जल गए। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह आग रावण दहन कार्यक्रम के दौरान लगी, जिससे बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। गैराज में पुराने टायर और कई वाहन होने से आग बुझाने में परेशानी हुई। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)