आज अखबार नहीं, सोनभ्रद की कल की 6 बड़ी खबरें:कार-ऑटो की टक्कर में महिला-किशोर की मौत, दशहरा मेला देखने जा रहे 1 दर्जन लोग घायल

Oct 21, 2026 - 10:43
0
आज अखबार नहीं, सोनभ्रद की कल की 6 बड़ी खबरें:कार-ऑटो की टक्कर में महिला-किशोर की मौत, दशहरा मेला देखने जा रहे 1 दर्जन लोग घायल
आज सोनभद्र में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1. कार-ऑटो की टक्कर, महिला-किशोर समेत दो की मौत: दशहरे का मेला देखने जा रहे थे ऑटो सवार, एक दर्जन से ज्यादा घायल; सीएचसी में इलाज जारी सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला और एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। ऑटो में सवार लोग दशहरे का मेला देखने म्योरपुर जा रहे थे। नधीरा गांव के पास बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सवार सड़क पर गिर गए। पढ़ें पूरी खबर… 2. नवीन-मंडी में 30 फर्में और 50 दुकानें जलीं: 3 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाया, लाखों का नुकसान; व्यापारियों को साजिश की आशंका सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में बढ़ौली चौक के पास स्थित नवीन सब्जी मंडी में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। रात करीब 11 बजे मंडी के टीनशेड नंबर-दो में लगी आग ने देखते ही देखते कई दुकानों और फर्मों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। कारोबारियों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर… 3. 81 जगह हुआ रावण दहन: आतिशबाजी से आसमान जगमगाया सोनभद्र में विजयदशमी का पर्व मंगलवार को जिले भर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर जिले के 81 स्थानों पर शाम 6 बजे के बाद रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान रामलीला मैदानों और आयोजन स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रावण दहन के साथ हुई आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पढ़ें पूरी खबर… 4. सांड़ के हमले से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल: मोहनी गांव में परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया, डॉक्टर कर रहे इलाज सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मोहनी गांव में मंगलवार शाम एक सांड़ के हमले से 65 वर्षीय वृद्ध महिला जयपत्ती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जयपत्ती देवी पत्नी रामचंद्र मंगलवार शाम खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक सांड़ ने उन्हें दौड़ाकर पटक दिया। इससे उनके कमर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया। डॉक्टर ए पी सिंह और फार्मासिस्ट अमित कुमार सिंह उनका इलाज कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 5. पतरिहा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर: तीन युवक गंभीर घायल, त्योहार पर घर लौट रहे दो का सीएचसी में इलाज दुद्धी। विकासखंड दुद्धी के पतरिहा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया और निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. एमन अंसारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद तीनों को चिकित्सीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर.. 6. कुएं में डूबकर पांच साल के बच्चे की मौत: सोनभद्र में दो घंटे तलाश के बाद मिला शव, डॉक्टर ने मृत घोषित किया बीजपुर के इंजानी गांव में मंगलवार को पांच साल के बच्चे की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय शंकर के बेटे बुलेट बाबा अंबेडकर के रूप में हुई। दशहरे के दिन हुई इस घटना से परिवार में मातम पसर गया। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User