आजाद अधिकार सेना ने ज्ञानपुर से प्रत्याशी घोषित किया:अजय पांडेय को टिकट, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने जारी की घोषणा
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पार्टी आजाद अधिकार सेना ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 393-ज्ञानपुर सीट से अजय पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने उनके नाम की घोषणा की। भदोही निवासी अजय पांडेय व्यवसायी होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आजाद अधिकार सेना अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करेगी। आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ पार्टी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। ज्ञानपुर सीट पर रहेगी सबकी नजर ज्ञानपुर विधानसभा सीट को हॉट सीट माना जाता है। यहां से विजय मिश्रा चार बार विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वे जेल में बंद हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के टिकट पर विपुल दुबे विधायक चुने गए थे। ऐसे में 2027 के चुनाव में इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। अजय पांडेय के नाम की हुई घोषणा केंद्रीय कार्यकारिणी की सहमति के बाद पार्टी ने अजय पांडेय को उम्मीदवार बनाकर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। अब ज्ञानपुर सीट पर आजाद अधिकार सेना की मौजूदगी से आगामी विधानसभा चुनाव का राजनीतिक समीकरण और रोचक हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)