आजाद हिंद सरकार की स्थापना पर काशी में आयोजन:सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में की थी स्थापना, सुभाष मंदिर में हुआ आयोजन

Oct 21, 2026 - 14:35
0
आजाद हिंद सरकार की स्थापना पर काशी में आयोजन:सुभाष चंद्र बोस ने 1943 में की थी स्थापना, सुभाष मंदिर में हुआ आयोजन
जब दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध की विभीषिका झेल रही थी, तब भारत अपनी स्वाधीनता के सबसे निर्णायक मोड़ पर था। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 10 देशों से राजनयिक मान्यता प्राप्त कर सिंगापुर के कैथे हॉल में 21 अक्टूबर 1943 को 'आजाद हिन्द सरकार' की स्थापना की थी। इस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी के लमही स्थित 'सुभाष मन्दिर' में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। काशी का यह सुभाष मन्दिर दुनिया का ऐसा अनूठा मन्दिर है, जहां बिना किसी धर्म, जाति या वर्ग के भेदभाव के लोग सुबह-शाम नेताजी की आरती और दर्शन करते हैं। आज स्थापना दिवस पर लोगों ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मन्नतें मांगीं। नमो आंखों से याद की कुर्बानी विशाल भारत संस्थान के संस्थापक राजीव श्रीवास्तव ने बताया - आजाद हिंद सरकार का एकमात्र संकल्प अंग्रेजों को भारत की भूमि से खदेड़ना था, जिसके बाद आजाद हिन्द फौज ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया। आजाद हिन्द सरकार की इसी युद्ध नीति ने आखिरकार अंग्रेजों को भारत छोड़कर भागने पर मजबूर किया। काशी में बने सुभाष चंद्र बोस के इस मन्दिर की एक अनूठी विशेषता यह भी है कि यहां बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं मन्नत मांगने आती हैं। ताकि उनकी आने वाली संतान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तरह पराक्रमी, देशभक्त और साहसी बने। दर्शनार्थियों ने नम आंखों से आजाद हिन्द फौज की कुर्बानियों को याद किया। आजाद हिन्द सरकार के बिना आजादी की कल्पना असम्भव इस ऐतिहासिक अवसर पर लमही में विशाल भारत संस्थान द्वारा ‘द्वितीय विश्व युद्ध में आजाद हिन्द सरकार की भूमिका एवं भारत की आजादी में योगदान’ विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व सुभाष्वादी विचारक डॉ. कवीन्द्र नारायण श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। संगोष्ठी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) की शोध छात्राओं जीनत रहमान, सृष्टि त्यागी, रोकसार परवीन और अर्शिता भारती ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर आजाद हिन्द फौज के सैन्य व राजनीतिक प्रभाव को रेखांकित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User