चंदौली में राजन जी महाराज की राम-कथा में उमड़ी भीड़:25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे; विधायक सुशील सिंह ने की व्यवस्था

Oct 21, 2026 - 14:35
0
चंदौली में राजन जी महाराज की राम-कथा में उमड़ी भीड़:25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे; विधायक सुशील सिंह ने की व्यवस्था
चंदौली के धानापुर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन जी महाराज कथा सुना रहे हैं। कथा सुनने के लिए जिले के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंच रहे हैं। बुधवार को कथा के दूसरे दिन राजन जी महाराज ने मंच से शिव विवाह का प्रसंग सुनाया। आयोजकों के मुताबिक, कथा पंडाल में एक साथ 25 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कथा के दूसरे दिन राजन जी महाराज ने शिव विवाह का वर्णन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। आयोजन स्थल पर लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। पार्किंग से लेकर सुरक्षा तक के इंतजाम कार्यक्रम में भीड़ को देखते हुए वाहनों की पार्किंग के लिए आयोजन स्थल से पहले तीन बड़ी पार्किंग बनाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन और स्थानीय थाने से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 200 से अधिक निजी वालंटियर श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षित तरीके से कथा स्थल तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं। मोबाइल टॉयलेट और इमरजेंसी रास्ते की व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर तीन मोबाइल टॉयलेट और दो स्थायी शौचालय बनाए गए हैं। पंडाल में प्रकाश समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अलग रास्ता रखा गया है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों को भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके। 24 अक्टूबर को होगा विशाल भंडारा इस कार्यक्रम का आयोजन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि 24 अक्टूबर को कथा के पांचवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। भंडारे की तैयारियों के लिए 400 से अधिक कारीगरों की टीम लगाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद तैयार करेगी। आयोजन को व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User