61 की उम्र में तीसरी शादी कर रहे आमिर खान

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे हैं। वह 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ सादगीपूर्ण रजिस्टर्ड शादी करेंगे। शादी में केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब रिश्ते को औपचारिक रूप देने जा रहे हैं।

61 की उम्र में तीसरी शादी कर रहे आमिर खान

दि राइजिंग न्यूज़ | मुंबई | 21 जून 2026


आमिर खान तीसरी बार करेंगे शादी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 61 साल की उम्र में आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई 2026 को शादी के बंधन में बंधेंगे।सूत्रों के मुताबिक, आमिर खान ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और फिलहाल उन्होंने कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक भी लिया है ताकि वे इस खास मौके को पूरी तरह एंजॉय कर सकें।


सादगी से होगी इंटीमेट वेडिंग

आमिर खान ने अपनी शादी को लेकर साफ कर दिया है कि यह कोई भव्य या फिल्मी आयोजन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि शादी एक सादगीपूर्ण रजिस्टर्ड वेडिंग होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।दोनों ने मिलकर तय किया है कि वे इस खास दिन को निजी और शांत माहौल में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, बिना किसी बड़े आयोजन या मीडिया शोर-शराबे के।


लंबे रिश्ते के बाद नया सफर शुरू

आमिर खान और गौरी स्प्रैट लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल अपने जन्मदिन के मौके पर दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था, जिसके बाद से वे कई मौकों पर साथ नजर आते रहे हैं।आमिर की पहले रीना दत्ता और किरण राव से शादी हो चुकी है, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं। वहीं गौरी स्प्रैट भी तलाकशुदा हैं और उनके एक बेटे हैं। अब दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं।