नीट पुनर्परीक्षा 2026 : रास्ते में एक्सीडेंट, सिर में पट्टी और एग्जाम सेंटर पर नो एंट्री अभ्यर्थी ने बयां किया दर्द
देशभर में नीट पुनर्परीक्षा 2026 दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। परीक्षा से पहले सुबह से ही सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट, रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री नियमों को लेकर सख्ती देखने को मिली। कई राज्यों में छात्रों को फ्री बस सेवा मिली, जबकि कई जगह देर से पहुंचने पर छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया और अभिभावकों ने विरोध जताया।