परिवार नहीं माना तो प्रेमी-प्रेमिका ने खाया ज़हर, दोनों की मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में परिवार के शादी से इनकार करने पर प्रेमी-प्रेमिका ने कथित तौर पर ज़हर खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।