ऐंचवारा में 151 साल पुरानी रामलीला:दशहरा समारोह में रावण वध की लीला देखकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
चित्रकूट में ऐंचवारा ग्राम समाज रामलीला समिति की ओर से 151 वर्ष पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के तहत भव्य दशहरा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कानपुर और राठ, हमीरपुर से आए कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। रावण वध की लीला देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। समारोह में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 151 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का माध्यम है। इसके जरिए लोगों को सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती रहेगी। कार्यक्रम में गोबिंद तिवारी, विजय तिवारी, संतोष तिवारी, रामानंद तिवारी, अरुणोदय प्रसाद त्रिपाठी, सुनील तिवारी, नरेंद्र तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, दिलीप सिंह, ललित सिंह, आशीष केशरवानी, लवलेश त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, हर्षित मिश्रा, शिवम मिश्रा, संदीप तिवारी और रजनीश श्रीवास्तव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)