तिगलिया बाजार में विजयादशमी उत्सव:बच्चियों के नृत्य ने मोहा मन, प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

Oct 21, 2026 - 12:40
0
तिगलिया बाजार में विजयादशमी उत्सव:बच्चियों के नृत्य ने मोहा मन, प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
चित्रकूट में मानिकपुर कस्बे के तिगलिया बाजार में विजयादशमी पर नवयुवक कमेटी की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छोटी बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कमेटी ने प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मऊ सीओ और मानिकपुर थाना प्रभारी एके पांडेय का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के छोटे भाई को भी सम्मानित किया गया। आकर्षक लाइटिंग, देवी प्रतिमा और छांकियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को कमेटी ने शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। कमेटी के स्वयंसेवक सीटू मिश्रा ने भीड़ से एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील की, ताकि मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। कस्बे में जगह-जगह भंडारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने देवी पंडालों में दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। सजावट, नृत्य और छांकियों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User