हाथरस में 5 साल के बच्चे की मौत:पिता BSF में तैनात, घर से शव लेकर गई पुलिस

Oct 21, 2026 - 09:56
0
हाथरस में 5 साल के बच्चे की मौत:पिता BSF में तैनात, घर से शव लेकर गई पुलिस
हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली इलाके के लाडपुर नगला झंडू गांव में मंगलवार देर रात एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। परिवार उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग उसके शव को वापस ले गए। जिला अस्पताल में परिवार ने बताया कि बच्चे की मौत बिजली के करंट से हुई है। बाद में वे शव को अपने साथ ले गए। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कक्षा एक का छात्र था मृतक बच्चा बच्चे के ताऊ ने पहले बिजली के करंट से मौत की आशंका जताई थी, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि बच्चे की मौत कुछ खाने से हुई है। बच्चे का पिता सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात है और फिलहाल बिहार में उसकी पोस्टिंग है। यह बच्चा कक्षा एक का छात्र था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User