हरदोई में भूसे के कमरे में दिखा अजगर:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, घरवालों ने ली राहत की सांस
हरदोई के माधौगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत बेहटी में उमेश के घर में अजगर निकलने से परिवार में हलचल मच गई। अजगर भूसे वाले कमरे में दिखा था। गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को इसकी खबर दी। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में विवेक पांडे और अन्य वनकर्मी शामिल थे। टीम ने अजगर को पकड़कर उसका रेस्क्यू किया। वन विभाग के विवेक पांडे ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। अजगर के पकड़े जाने के बाद घर के लोगों ने चैन की सांस ली।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)