झांसी IG ने अमर शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि:पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद
झांसी में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर झांसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित हुए कार्यक्रम में एसएसपी विकास कुमार, एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सदर सिमरन सिंह, सीओ सिटी प्रिया सिंह, सीओ रामवीर सिंह आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुलिसकर्मियों के बलिदान को नमन किया गया। आईजी ने कहा- पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए देश और समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद पुलिसकर्मियों के त्याग, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने तथा जनसेवा, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प व्यक्त किया गया। पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए शहीद जवानों का अदम्य साहस एवं सर्वोच्च बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)