जौनपुर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:सीएमओ कार्यालय पर नारेबाजी, न्यूनतम मानदेय राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
जौनपुर में बुधवार दोपहर 1:30 बजे आशा और आशा संगिनी कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष निर्मला शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम को एक पत्र सौंपा। इसमें न्यूनतम मानदेय और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई। निर्मला शर्मा ने बताया कि आशा कार्यकर्ताएं गांवों तक स्वास्थ्य योजनाएं पहुंचाने में जरूरी भूमिका निभाती हैं, पर उन्हें सही आर्थिक सुरक्षा नहीं मिलती। उनकी मुख्य मांग है कि मानदेय कम से कम 18,000 रुपये तय किया जाए। कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड, ESI और EPF का लाभ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि भुगतान हर महीने की 5 तारीख तक सीधे बैंक खाते में आना चाहिए। पुराने मोबाइल की जगह नया 5G स्मार्टफोन दिया जाए। संगठन ने प्रशिक्षित आशा और आशा संगिनी को एएनएम के खाली पदों पर तुरंत भर्ती करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 26 अक्टूबर तक मांगों पर घोषणा नहीं हुई, तो काम बंद रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)