घाटमपुर के पतारा में आधी रात को रावण दहन:श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकलीं, भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते निकले युवा

Oct 21, 2026 - 14:35
0
घाटमपुर के पतारा में आधी रात को रावण दहन:श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां निकलीं, भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते निकले युवा
पतारा कस्बे में विजयादशमी के अवसर पर धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य झांकियां निकाली गईं। कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर निकली शोभायात्रा में युवाओं ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। देर शाम झांकियां रसाही बखरी प्रांगण पहुंचीं, जहां रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला के समापन के बाद देर रात करीब 12 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। पतारा कस्बे में विजयादशमी पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। इस दौरान डीजे के आगे बाइक सवार युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर चलते दिखाई दिए। युवाओं ने जय-जय श्रीराम के नारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने झांकियों के दर्शन किए। देर शाम शोभायात्रा कस्बे के रसाही बखरी प्रांगण पहुंची। यहां आयोजित रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम की लीला का मंचन किया। रामलीला देखने के लिए पतारा कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रांगण में देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को उत्साह के साथ मनाया।। रामलीला का मंचन समाप्त होने के बाद रात करीब 12 बजे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन होते ही उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस तरह पतारा में धार्मिक आयोजनों और रामलीला मंचन के साथ विजयादशमी का पर्व संपन्न हुआ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User