कासगंज में सिपाही पर अभद्रता का आरोप:ABVP ने किया प्रदर्शन, रावण दहन के दौरान हुआ विवाद
कासगंज शहर के प्रभुपार्क मैदान में रावण दहन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता हिमांशु लोधी ने एक सिपाही पर अभद्र व्यवहार और गाली गलौज का आरोप लगाया। इससे नाराज ABVP कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात नदरई गेट स्थित पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि रावण दहन कार्यक्रम के समय पुलिसकर्मी ने उनके साथी से गलत व्यवहार किया। इसी बात पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में गुस्सा फैल गया। उन्होंने सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। करीब 15 मिनट तक चौकी के बाहर माहौल गर्म रहा। कोतवाली कासगंज के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बात की और उन्हें समझाकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी ने छात्रों को मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी छात्र शांत हुए और चौकी के बाहर से हट गए। कोतवाली प्रभारी के अनुसार आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)