कोतवाल सुधीर सिंह की मूंछें रावण दहन के बाद वायरल:लोग ले रहे सेल्फी, रामलीला के कलाकारों ने भी खींची तस्वीरें

Oct 21, 2026 - 14:03
0
कोतवाल सुधीर सिंह की मूंछें रावण दहन के बाद वायरल:लोग ले रहे सेल्फी, रामलीला के कलाकारों ने भी खींची तस्वीरें
बाराबंकी में दशहरे पर रावण दहन के बाद कोतवाल सुधीर सिंह सोशल मीडिया पर छा गए। उनकी लंबी मूंछें देखकर लोग हैरान थे। रामलीला मैदान में उनकी मूंछें रावण से भी बड़ी दिख रही थीं। उनका वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो बाराबंकी के दशहराबाग रामलीला मैदान का है। दशहरे पर सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह की ड्यूटी लगी थी। लोगों की नजरें उनकी मूंछों पर थीं। रामलीला में रावण के भाइयों का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी कोतवाल सुधीर सिंह के साथ सेल्फी ली। सुधीर सिंह कलाकारों के साथ हंसी-मजाक करते दिखे। यह पल कैमरे में कैद हुआ। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कोई उनकी मूंछों की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनके अनोखे अंदाज की बात कर रहा है। कोतवाल का यह अलग अंदाज लोगों को भा रहा है। दशहरे के बाद से कोतवाल सुधीर सिंह की मूंछें और उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User