संभल में लेबर ठेकेदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला:राजस्थान में ईंट भट्टे के लिए लेबर जुटा रहा था, गर्दन समेत कई जगह 15 टांके आए

Oct 21, 2026 - 14:03
0
संभल में लेबर ठेकेदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला:राजस्थान में ईंट भट्टे के लिए लेबर जुटा रहा था, गर्दन समेत कई जगह 15 टांके आए
संभल में ठेकेदार पर चाकू से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि गांव के ही युवक ने ताबड़तोड़ वार किए। हमले में ठेकेदार की गर्दन, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हमला उस वक्त हुआ जब ठेकेदार चिम्यावली गांव में मजदूरों को राजस्थान ले जाने की तैयारी कर रहे। इरफान राजस्थान में ईंट-भट्ठे की चिमनी बनाने का ठेका लेकर मजदूरों को काम के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इरफान (35) हमले की सूचना पर पुलिस गांव और अस्पताल पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की। सीओ ने अस्पताल में घायल के बयान भी दर्ज किए। मजदूरों को इकट्ठा कर रहे थे इरफान चिम्यावली गांव निवासी इरफान पुत्र इदरीश राजस्थान में ईंट-भट्ठे की चिमनी बनाने का ठेका लेते हैं। बुधवार सुबह करीब नौ बजे से वह मजदूरों को इकट्ठा कर रहे थे। उनकी योजना बहजोई से ट्रेन पकड़कर मजदूरों को राजस्थान ले जाने की थी। इसी दौरान होली चौक के पास उन पर हमला कर दिया गया। घर से चाकू लेकर आया आरोपी, हमला कर भागा इरफान के दोस्त मोहम्मद रफी ने बताया कि वह और इरफान मजदूरों को इकट्ठा कर रहे थे। तभी गांव का साउथ पुत्र शाहिद अपने घर से चाकू लेकर आया और इरफान पर हमला कर दिया। रफी के मुताबिक, दोनों के बीच न तो कोई झगड़ा हुआ था और न ही कोई कहासुनी हुई थी। हमले की वजह उन्हें भी पता नहीं है। गर्दन और पेट पर गंभीर चोटें, 15 से ज्यादा टांके हमले में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। उनकी गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों में गहरे घाव हैं। घावों पर 15 से अधिक टांके लगाए गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। सीओ ने अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए बयान घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर मोहित चौधरी और एसएसआई राज सिंह ने अलग-अलग लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई। सीओ ने अस्पताल में घायल इरफान से भी बात की और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User