मथुरा में तमंचा-चाकू के साथ 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस ने राधा सिग्नेचर कॉलोनी रोड से पकड़ा, 4 बाइक बरामद
मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने राधा सिग्नेचर कॉलोनी रोड से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें एक बाइक का चेसिस नंबर खुरचा हुआ मिला है। पुलिस बरामद वाहनों के स्वामित्व और चोरी से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ रिहान पुत्र सिराज निवासी गांव ओल, थाना फरह और जुनैद उर्फ कंची पुत्र राशिद निवासी सुखदेव नगर, थाना कोतवाली, मथुरा के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 22 साल बताई गई है। पुलिस ने दोनों को चंदा ग्रीन कॉलोनी की ओर राधा सिग्नेचर कॉलोनी रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान रोहित के पास से अवैध चाकू, जबकि जुनैद के कब्जे से .315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। चार बाइक बरामद, एक का चेसिस नंबर मिटाया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। इनमें तीन के चेसिस नंबर दर्ज मिले, जबकि चौथी बाइक का चेसिस नंबर खुरचा हुआ था। पुलिस अब वाहनों के दस्तावेज और स्वामित्व की जानकारी जुटा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये बाइक चोरी के किन मामलों से जुड़ी हैं। चोरी के मामलों में भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उनके खिलाफ थाना हाईवे में चोरी और चोरी की संपत्ति से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा थाना जैत में भी चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ और बरामद मोटरसाइकिलों की जांच के आधार पर अन्य संभावित वारदातों और इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)