प्रतापगढ़ के मांधाता बाजार में दशहरा मेला:झांकियां रहीं मुख्य आकर्षण, जय श्रीराम के जयकारों संग हुआ रावण दहन
प्रतापगढ़ में नगर पंचायत मांधाता बाजार के वार्ड नंबर एक स्थित अमैयामऊ खरगीपुर बाग में विजयदशमी पर दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और खिलौने व गुब्बारे खरीदे। महिलाओं ने श्रृंगार सामग्री, जबकि बुजुर्गों ने लकड़ी के सामान, गट्टा और जलेबी की खरीदारी की। मेले के संरक्षक एवं भाजपा नेता बाबा अमरनाथ शर्मा ने विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप पटेल उर्फ बादल ने अपनी टीम के साथ व्यवस्थाएं संभालीं। इस मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, नागेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश कुमार मिश्रा, अंजनी तिवारी और अरुण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)