वाराणसी में एयर शो-PM के दौरे को लेकर तैयारी:295 बेड रिजर्व, सरकारी और निजी अस्पतालों में रहेगी व्यवस्था

Oct 21, 2026 - 14:03
0
वाराणसी में एयर शो-PM के दौरे को लेकर तैयारी:295 बेड रिजर्व, सरकारी और निजी अस्पतालों में रहेगी व्यवस्था
वाराणसी में भारतीय वायुसेना के एरियल डिस्प्ले-2026 कार्यक्रम और 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 295 बेड आरक्षित किए गए हैं। यह व्यवस्था 22 से 26 अक्टूबर तक लागू रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को इमरजेंसी, आईसीयू और एचडीयू समेत अलग-अलग श्रेणियों के बेड तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। एयर शो और प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए यह इंतजाम किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े। सरकारी अस्पतालों में 165 बेड की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल समेत जिले के सात अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इन अस्पतालों में 135 आकस्मिक बेड, 20 आईसीयू बेड और 10 एचडीयू बेड शामिल हैं। इस तरह सरकारी अस्पतालों में कुल 165 बेड तैयार रखे जाएंगे। वहीं, निजी अस्पतालों में भी 130 बेड आरक्षित किए गए हैं। इनमें आईसीयू समेत अन्य श्रेणियों के बेड शामिल हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर आरक्षित बेड की संख्या 295 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का जोर है कि आयोजन के दौरान जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। हेरिटेज अस्पताल में 26 बेड रहेंगे रिजर्व रोहनिया क्षेत्र के भदवर स्थित हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहां कुल 26 बेड आरक्षित रहेंगे। इनमें 20 आकस्मिक बेड और छह आईसीयू बेड शामिल हैं। एयर शो और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखने की तैयारी की है। 22 से 26 अक्टूबर तक लागू रहने वाली इस व्यवस्था के तहत आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User