रामलीला मार्केट में मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज:भाजपा नेता की बेटी और पत्नी से छेड़खानी के आरोप के बाद जमकर हुई थी मारपीट, चार गिरफ्तार
हाथरस के रामलीला मार्केट में मंगलवार की रात मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। यह घटना इस मार्केट के मानवता साड़ी सेंटर पर हुई। आरोप है कि जब एक भाजपा नेता की बेटी और पत्नी खरीदारी करने गईं, तो दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने उनसे छेड़खानी की। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता के परिवार के अन्य सदस्य भी दुकान पर पहुंच गए। वहां मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों से भी झड़प हुई। वहां जमकर हंगामा हो गया था। मार्केट में अफरा तफरी मच गई थी। सूचना मिलने पर काफी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने कुछ लोगों को कस्टडी में ले लिया था। पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस ने दुकान मालिक मानव के अलावा विक्की, हिमांशु, बादल और पंकज समेत कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)