रणजी ट्रॉफी- जलज सक्सेना के 5 विकेट से केरल जीता:ओडिशा को पारी और 37 रन से हराया, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाबाद 139 रन

Oct 21, 2026 - 12:51
0
रणजी ट्रॉफी- जलज सक्सेना के 5 विकेट से केरल जीता:ओडिशा को पारी और 37 रन से हराया, मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाबाद 139 रन
रणजी ट्रॉफी में केरल ने ओडिशा को पारी और 36 रन से हराया। केरल ने पहली पारी में 404 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ओडिशा की टीम पहली पारी में 225 और दूसरी पारी में 143 रन पर सिमट गई। जलज सक्सेना ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 139 रन की नाबाद पारी खेली। तनय त्यागराजन की घातक गेंदबाजी हैदराबाद के बाएं हाथ के स्पिनर तनय त्यागराजन ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 21 रन देकर 4 विकेट लिए और मैच में कुल 9 लिए। हैदराबाद ने पहली पारी में बढ़त बनाने के बाद दूसरी पारी में 53 रन की नाबाद पारी खेलने वाले तनय के प्रदर्शन के दम पर अपनी स्थिति मजबूत की। आंध्र प्रदेश ने 6 विकेट पर 88 रन बनाए हैं और उसे अभी 310 रन की जरूरत है। दिल्ली के खिलाफ गुजरात ने बनाए 407/6 दिल्ली के खिलाफ गुजरात ने 6 विकेट पर 407 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी 241 रन पीछे है। चिंतन गाजा 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि विशाल जयसवाल उनका साथ दे रहे हैं। झारखंड के लिए शिखर मोहन की शानदार पारी महाराष्ट्र के खिलाफ झारखंड के ओपनर शिखर मोहन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है। वह 79 रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरे विकेट के लिए उत्कर्ष सिंह के साथ उनकी 115 रन की साझेदारी हो चुकी है। झारखंड ने 1 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं और टीम अभी महाराष्ट्र से 214 रन पीछे है। मोहन इस सीजन के अपने पहले रणजी मैच में केरल के खिलाफ शतक लगा चुके हैं। यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चौथा शतक हो सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User