कानपुर देहात में दशहरे के जुलूस पर टिप्पणी से विवाद:सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट, हिरासत में लिया गया युवक

Oct 21, 2026 - 12:56
0
कानपुर देहात में दशहरे के जुलूस पर टिप्पणी से विवाद:सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट, हिरासत में लिया गया युवक
कानपुर देहात के मूसानगर में सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। फेसबुक पर एक पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक को हिरासत में ले लिया। दरअसल, मंगलवार शाम दशहरे के अवसर पर मूसानगर कस्बे में रावण दहन से पहले जुलूस निकाला गया था। इसी जुलूस के संदर्भ में फेसबुक पर जेएन कुरैशी नाम की आईडी से एक पोस्ट किया गया। पोस्ट में मस्जिद के सामने जाम लगाकर नारे लगाने के बजाय इस्लाम कबूल कर अंदर आकर इबादत करने की बात लिखी गई थी। पोस्ट सामने आने के बाद इसका विरोध शुरू होने और माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच शुरू कर दी। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मामले को लेकर मूसानगर थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने युवक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। हालांकि, इस मामले में कुल कितने लोगों को हिरासत में लिया गया है, इस बारे में उन्होंने फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं दी। थाना प्रभारी का कहना है कि कुछ समय बाद मामले से जुड़ी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही पोस्ट करने वाले व्यक्ति की भूमिका और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User