शाहजहांपुर में बाइक पुलिया में गिरी, सवार की मौत:ननिहाल से लौट के समय रास्ता भटका था

Oct 21, 2026 - 13:46
0
शाहजहांपुर में बाइक पुलिया में गिरी, सवार की मौत:ननिहाल से लौट के समय रास्ता भटका था
शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मंगलवार देर रात हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खिरिया रतन गौंटिया निवासी तेजेन्द्र उर्फ तेजराम (28) छतरपट्टी गांव में ननिहाल पक्ष की शादी में शामिल होकर घर लौट रहा था। पियरिया गांव के पास रास्ता भटकने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर अधूरी पुलिया के पास से नीचे जा गिरी। हादसे में युवक की जान चली गई। मंगलवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शादी से लौटते समय रास्ता भटका मदनापुर थाना क्षेत्र के छतरपट्टी गांव निवासी सर्वेश की बेटी की शादी थी। तेजेन्द्र रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होने गया था। देर रात बाइक से घर लौटते समय वह गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पहुंच गया। पियरिया गांव के पास से बुधवाना की ओर जाने के लिए मोड़ है। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने और रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण वह मोड़ से आगे निकल गया। आगे सर्विस रोड समाप्त होने के पास नदी की ओर जाने वाला रास्ता और ऊंचाई पर अधूरी पुलिया थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। सुबह राहगीरों ने देखा, पुलिस ने शुरू की जांच हादसे में तेजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। रात में घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह राहगीरों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया तेजेन्द्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई अवधेश उर्फ भगत की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई ओवेन्द्र है। तेजेन्द्र की पत्नी रवीना और दो छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा रोहित दो साल का है, जबकि छोटा बेटा राहुल महज डेढ़ महीने का है। मां उमा देवी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार खेती-मजदूरी पर निर्भर है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अधूरी पुलिया और संकेतकों पर उठे सवाल परिजनों ने सर्विस रोड पर अधूरे निर्माण और पर्याप्त संकेतक नहीं होने को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि रास्ते पर उचित संकेतक और सुरक्षा इंतजाम होते तो हादसे से बचाव संभव हो सकता था। हालांकि, निर्माण में लापरवाही या संकेतकों की कमी हादसे का कारण बनी या नहीं, यह जांच का विषय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User