शामली में फ्लाईओवर पर पलटी स्कॉर्पियो, 2 की मौत:पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, डिवाइडर से हुई टक्कर

Oct 21, 2026 - 13:30
0
शामली में फ्लाईओवर पर पलटी स्कॉर्पियो, 2 की मौत:पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर हुआ हादसा, डिवाइडर से हुई टक्कर
कैराना में पानीपत बाईपास फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे पानीपत की ओर से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो एन फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी कई बार पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गाड़ी चालक संदीप कुमार दुहन और अंकित निवासी रसालापुर, थाना बापौली, हरियाणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मेजर और आतिश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User