उन्नाव के दंगल में भूपेंद्र ने जीती कुश्ती:कानपुर के संजू को हराकर जीता इनाम, 75 साल से चल रही परंपरा

Oct 21, 2026 - 12:56
0
उन्नाव के दंगल में भूपेंद्र ने जीती कुश्ती:कानपुर के संजू को हराकर जीता इनाम, 75 साल से चल रही परंपरा
उन्नाव के बिछिया ब्लॉक के नौगवां गांव में बुधवार को परंपरागत दंगल हुआ। इसमें उन्नाव के पहलवान भूपेंद्र यादव ने कानपुर के संजू को हराकर अंतिम कुश्ती जीती। उन्हें 31 हजार रुपए का इनाम मिला। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी पहुंचे। यह दंगल पिछले करीब 75 साल से हो रहा है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचंद विमल इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। पुरवा के पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्व विधायक सुंदर लाल लोधी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार रावत भी मौजूद रहे। अतिथियों ने पारंपरिक कुश्ती को ग्रामीण खेल संस्कृति का अहम हिस्सा बताया। आयोजक अनुज यादव ने बताया कि दंगल का मकसद ग्रामीण कुश्ती को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना है। इस आयोजन में समस्त नौगवां ग्रामवासियों और गांव के युवाओं ने सहयोग किया। देखें दंगल की 4 तस्वीरें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User