1 इंच की सोने की मूर्तियों ने किया हैरान:4D तकनीक से बनीं, 5 ग्राम से शुरुआत, गोरखपुर ऐश्प्रा एग्जीबिशन में यूनिक कलेक्शन

Oct 17, 2026 - 06:23
0
1 इंच की सोने की मूर्तियों ने किया हैरान:4D तकनीक से बनीं, 5 ग्राम से शुरुआत, गोरखपुर ऐश्प्रा एग्जीबिशन में यूनिक कलेक्शन
गोरखपुर में ऐश्प्रा के एग्जीबिशन में 1 इंच की सोने की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसे पहली बार साऊथ से मंगवाया गया है। डायरेक्टर अनूप सराफ ने बताया कि इन मूर्तियों की खासियत यह है कि ये बहुत ही लाइट वेट हैं। जिसकी वजह से रेट कम है। कोई भी बड़ी आसानी से खरीद सकता है। साथ ही इसमें बहुत ही बारीकी से काम किया गया है। मूर्तियों में बने नाक- नक्श से लेकर उनमें पहनाएं गए वस्त्र पर की गई एक-एक डिजाइन बहुत ही साफ तौर पर दिख रहा है। इसे बनाने के लिए 4D तकीनीकी का इस्तेमाल किया गया है। 22 कैरेट गोल्ड की मूर्तियां 5 ग्राम से शुरू हो रही हैं और 30 ग्राम के वजह तक उपलब्ध हैं। चांदी की 4D मूर्तियां 10 ग्राम से शुरू होकर 50 ग्राम तक की हैं। डायमंड ब्रॉन्ज लोगों को खूब पसंद आ रहे इसके अलावा इस बार एक और चीज आकर्षण का केंद्र बनी हुई है वो है ब्रोच। इसकी खासियत यह है कि इसे जेंट्स अपने जैकेट में और जबकि लेडीज सेफ्टी पिन की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। देखने में बेहद ही खूबसूरत और यूनिक पीस है। जो एक लाख से 7 लाख तक रेट में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ब्रोच में पन्ना, ब्लू सफायर और रूबी से बने हैं। इनमें इनेमल का काम हुआ है। इसकी सुंदरता इस से बात से और बढ़ जाती है कि ब्रोन्जेज को जो भी शेप दिए गए हैं वे किसी न किसी भगवान के रूप ही हैं। जैसे भगवान राम, खाटू श्याम और अन्य। टाइटेनियम में जड़ा डायमंड भी बेहद यूनिक वहीं गोल्ड एंड टाइटेनियम के साथ डायमंड की रिंग और ब्रेसलेट भी पहली बार मंगाया है। जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। अनूप सराफ ने बताया कि टाइटेनियम गोल्ड और डायमंड से सस्ता होता है। इसलिए डायमंड की रिंग के लिए सर्कल पार्ट को टाइटेनियम से डिजाइन किया जाता है। इसमें कुछ गोल्ड भी लगा होता है। जिसकी वजह से यह नार्मल डायमंड के आइटम से कम रेट का पड़ता है। साथ ही गोल्ड और टाइटेनियम का कंबिनेशन बहुत ही यूनिक और आकर्षक है। इसकी रिंग 50 हजार से 1 लाख रुपए तक की रेट में अवेलेबल है। देश के हर कोने से आएं कलेक्शन उन्होंने बताया कि इस एग्जीबिशन के लिए पिछले 6 महीनों से तैयारी चल रही थी। देश के हर कोने दिल्ली, मुंबई, गुजरात, बंगाल, अहमदाबाद, हैदराबाद, साऊथ और राजस्थान से ज्वेलरी मंगाई गई है। जिसमें कारीगरों की साथ की सफाई और नए तकनीकी के माध्यम से लोगों के डिमांड के हिसाब से सभी ज्वेलरी तैयार की गई है। हर कलेक्शन अपने आप में खास अनूप सराफ का कहना है कि एग्जीनिशन में लगे सभी कलेक्शन अपने आप में खास हैं। यहां हर तरह की ज्वेलरी मौजूद है। चाहे किसी को फैंसी ज्वेलरी चाहिए या ट्रेडिशनल हो या फिर लाइटवेट या हेवी ज्वेलरी। रेगुलर इस्तेमाल की चीजों को भी बनाया इस एग्जीबिशन में रेगुलर इस्तेमाल होने वाली चीजों को भी ज्वेलरी का रूप दे दिया गया है। जैसे सोने के चश्मे के फ्रेम और चांदी के पर्स व अन्य। ये सभी बहुत ही किफायती रेट में मिल सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User