ईओ की गाड़ी के आगे लेटा दुकानदार, VIDEO:50 हजार रुपये मांगने का आरोप, कहा- पालिका कर्मी ने पैसे की डिमांड की

Nov 04, 2026 - 20:50
0
ईओ की गाड़ी के आगे लेटा दुकानदार, VIDEO:50 हजार रुपये मांगने का आरोप, कहा- पालिका कर्मी ने पैसे की डिमांड की
बहराइच में चांदपुरा चौराहे पर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दुकान हटाए जाने से नाराज दुकानदार ने हंगामा कर दिया। जुबेर नाम का दुकानदार अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रमिता सिंह की गाड़ी के आगे लेट गया और विरोध जताने लगा। उसने नगर पालिका के इंस्पेक्टर गोविंद मिश्रा पर दुकान लगाने के बदले 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया। घटना का वीडियो सामने आया है। 40 हजार रुपए नहीं देने पर दुकान हटाने का आरोप जुबेर का आरोप है कि नगर पालिका इंस्पेक्टर गोविंद मिश्रा ने दुकान लगाने के बदले उससे 50 हजार रुपए मांगे थे। उसने 10 हजार रुपए दे दिए थे। बाकी 40 हजार रुपए नहीं देने पर उसकी बिरयानी की दुकान हटवा दी गई। ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष के सामने किया विरोध दुकानदार ने ईओ प्रमिता सिंह, इंस्पेक्टर गोविंद मिश्रा और नगर पालिका अध्यक्ष के सामने विरोध जताया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा। एक राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि मामला कुछ दिन पुराना है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User