100 साल पुरानी रामलीला में शिव बारात धूमधाम से निकली:फर्रुखाबाद में थाने से गंगा रोड होते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची, जगह-जगह हुई आरती
फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल में 100 साल पुराना रामलीला महोत्सव चल रहा है। बुधवार रात रामलीला मैदान से भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली गई। बारात में काली का अखाड़ा लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग बारात देखने पहुंचे। कम्पिल में हर साल एकादशी से रामलीला महोत्सव शुरू होता है। दिन में स्थानीय कलाकार रामलीला का मंचन करते हैं, जबकि रात में बाहर से आए कलाकार प्रस्तुतियां देते हैं। बुधवार रात भी रामलीला मैदान में शिव बारात को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा। शिव बारात रात करीब 8 बजे रामलीला मैदान से शुरू हुई। इसमें भगवान गणेश और कृष्ण की झांकियां शामिल थीं। बैंड-बाजे और डीजे की धुन के बीच भगवान शंकर रथनुमा झांकी पर सवार होकर निकले। बारात में काली का अखाड़ा भी शामिल रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। देखिए महोत्सव की तस्वीरें…. थाने, बाजार और गंगा रोड होते हुए मंदिर पहुंची बारात बारात रामलीला मैदान से निकलकर थाने, मुख्य बाजार और गंगा रोड होते हुए रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने बारात का स्वागत किया और भगवान शिव की आरती उतारी। इसके बाद बारात वापस रामलीला मैदान पहुंची, जहां देर रात करीब 12 बजे इसका समापन हुआ। पुलिस बल रहा तैनात, कमेटी ने लोगों को किया सम्मानित शिव बारात देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। रामलीला कमेटी की ओर से कार्यक्रम में कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। देर रात तक रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्सव का माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)