13 लाख फॉलोअर्स वाले फाइनेंस इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड किया:पिता का आरोप- बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हुआ था, साइबर बुलिंग भी हुई

Oct 21, 2026 - 06:22
0
13 लाख फॉलोअर्स वाले फाइनेंस इन्फ्लुएंसर ने सुसाइड किया:पिता का आरोप- बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद हुआ था, साइबर बुलिंग भी हुई
चेन्नई में 27 साल के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी हरीश की मौत हो गई। वे किराए के विला में फंदे से लटके मिले। हरीश के पिता ने उनकी मौत को सुसाइड बताते हुए साइबरबुलिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जेमुरिया Inc के CEO जेसन सैमुअल की शिकायतों के बाद मेटा ने हरीश का इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया था। इसके बाद वे नए अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर रहे थे। हरीश के इंस्टाग्राम पर 13 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। वे ‘फाइनेंस विद हरिश’ नाम से इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कंटेंट बनाते थे। हरीश चेन्नई स्थित किराए के विला में फंदे से लटके मिले। CEO बोले- साइबरबुलिंग नहीं की साइबर बुलिंग के खिलाफ कानूनी सुरक्षा 1. किन धाराओं में कर सकते हैं शिकायत? अगर कोई व्यक्ति आपको ऑनलाइन परेशान कर रहा है या आपकी निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहा है, तो मामले के अनुसार आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। 2. फाइनेंस इन्फ्लुएंसर्स के लिए SEBI के नियम भारत में शेयर बाजार और अन्य प्रतिभूतियों से जुड़ी निवेश सलाह देने वाले फाइनेंस इन्फ्लुएंसर्स को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों का पालन करना होता है। निवेश सलाह के लिए पंजीकरण जरूरी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर (IA): व्यक्तिगत निवेशकों को उनकी जरूरत के अनुसार निवेश सलाह देने के लिए संबंधित SEBI नियमों के तहत पंजीकरण जरूरी हो सकता है। रिसर्च एनालिस्ट (RA): प्रतिभूतियों पर रिसर्च रिपोर्ट या विशिष्ट निवेश सिफारिशें देने वालों पर भी पंजीकरण संबंधी नियम लागू हो सकते हैं। सामान्य वित्तीय शिक्षा: केवल वित्तीय जानकारी देना और किसी खास शेयर को खरीदने या बेचने की सिफारिश करना अलग-अलग बातें हैं। पंजीकरण की जरूरत गतिविधि की प्रकृति पर निर्भर करती है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… 30 साल की 'मिस प्रिटी इंडिया' फंदे पर लटकी मिली, फेसबुक पर 9 लाख फॉलोअर्स; बनारस की रहने वाली थीं वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने 27 सितंबर को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। 30 साल की निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 'मिस प्रिटी इंडिया' विनर रह चुकी हैं। रविवार सुबह सिंगरौली के भूसा मोड़ स्थित घर के कमरे में उनका शव मिला। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User