14.5 बीघा जमीन के नाम पर 44.91 लाख ठगे:अलीगढ़ में फर्जी विक्रेता खड़ा करने का आरोप, दो दिन में 40 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए, मुकदमा

Oct 17, 2026 - 18:17
0
14.5 बीघा जमीन के नाम पर 44.91 लाख ठगे:अलीगढ़ में फर्जी विक्रेता खड़ा करने का आरोप, दो दिन में 40 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराए, मुकदमा
बन्नादेवी थाना क्षेत्र में 14.5 बीघा जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 44.91 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लोधा निवासी वीरेंद्र कुमार का आरोप है कि आठ लोगों ने इकरारनामा होने का दावा कर उन्हें तहसील कोल बुलाया और जमीन का मालिक न होने वाले व्यक्ति को विक्रेता के रूप में खड़ा कर फर्जी बैनामा तैयार करा लिया। मामले में पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने बैंक ट्रांसफर, नकदी, बयाने और स्टांप के नाम पर रकम ली। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीरेंद्र कुमार के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि उनके पक्ष में इकरारनामा है और 14.5 बीघा जमीन का बैनामा करा दिया जाएगा। इसके बाद 15 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की मसूदाबाद शाखा के खाते में 25 लाख रुपये और 16 अक्टूबर को 15 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके अलावा 1.50 लाख रुपये नकद लिए गए। 50 हजार रुपये की रसीद, 5,100 रुपये बयाने और 2.80 लाख रुपये के स्टांप की रकम भी शामिल है। शिकायतकर्ता ने कुल 44,91,100 रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पैसे वापस मांगे तो दी जान से मारने की धमकी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बैनामे की प्रक्रिया के दौरान रामकिशन पुत्र रामगोपाली नाम के व्यक्ति को विक्रेता के रूप में खड़ा किया गया, जबकि उसके नाम जमीन दर्ज नहीं थी। वास्तविकता सामने आने पर वीरेंद्र कुमार ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उनके और उनके बेटे संजय कुमार के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में अर्पित जैन, पवन जैन, संजय कुमार, पंकज कुमार, रामकिशन, अशुल, रविकांत और भूपेंद्र को आरोपित किया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User