15 हजार वेतन की मांग पर सफाई कर्मचारियों का धरना:फिरोजाबाद में समर्थन में महापौर भी बैठीं, बोलीं- मांग को गंभीरता से ले निगम

Oct 05, 2026 - 16:21
0
15 हजार वेतन की मांग पर सफाई कर्मचारियों का धरना:फिरोजाबाद में समर्थन में महापौर भी बैठीं, बोलीं- मांग को गंभीरता से ले निगम
फिरोजाबाद में 15 हजार रुपए मासिक वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को धरना शुरू कर दिया। दोपहर 3 बजे महापौर कामिनी राठौर भी कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर बैठ गईं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। महापौर कामिनी राठौर ने दावा किया कि सदर विधायक और नगर आयुक्त की ओर से सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपए वेतन दिए जाने का आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी चाहिए। नगर आयुक्त बोले- सदन में रखा जाएगा प्रस्ताव नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर नगर निगम स्तर पर काम किया जा रहा है। वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव नगर निगम सदन में रखा जाएगा। सदन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नए नियम निरस्त करने की भी चल रही कार्रवाई नगर आयुक्त ने बताया कि ठेकेदार कंपनी की ओर से लागू किए गए नए नियमों को लेकर भी प्रक्रिया चल रही है। इन्हें निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर अहित नहीं होने दिया जाएगा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। महापौर के धरने में शामिल होने के बाद मामला नगर निगम में चर्चा का विषय बन गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User