2 दिन पत्नी घर नहीं आई तो पति पहुंचा कोतवाली:बोला- साहब मेरी पत्नी को तलाश कीजिए, अन्य मामले में युवती नकदी व जेवर लेकर गई

Oct 21, 2026 - 10:11
0
2 दिन पत्नी घर नहीं आई तो पति पहुंचा कोतवाली:बोला- साहब मेरी पत्नी को तलाश कीजिए, अन्य मामले में युवती नकदी व जेवर लेकर गई
हरदोई में पुलिस ने घर से लापता होने के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में दो दिन से पत्नी के घर वापस न आने पर पति ने शादी का झांसा देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एक युवती घर से नगदी व जेवर समेटकर अरविन्द नामक युवक के साथ चली गई। बिलग्राम कोतवाली में मंगलवार रात 10:09 पर और मल्लावां कोतवाली में 11:20 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ​बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 35 वर्षीय पत्नी गत 18 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारियों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चला। दो दिन तक सुराग न मिलने पर पति ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर शादी का झांसा देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। ​उधर, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की 18 वर्षीय पुत्री गत 14 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। आरोप है कि अरविन्द नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जाते समय युवती घर में रखे रुपये और जेवर भी साथ समेट ले गई। काफी तलाश के बाद भी सफलता न मिलने पर पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। ​दोनों ही मामलों में कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि विवाहिता तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User