उन्नाव में युवक का फंदे से लटका मिला शव:पत्नी मायके में थी, पिता देखकर चीख पड़े ; पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सदमपुर गांव में मंगलवार रात रामलखन लोधी (29) का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। उनके पिता पुतान ने बेटे को इस हालत में देखा तो हैरान रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रामलखन रात करीब दस बजे घर के एक कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटक गए। उस समय उनके पिता घर के बाहर बैठे थे। जब वे अंदर पहुंचे तो बेटे को फंदे पर लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
रामलखन के परिवार में पत्नी निशा और चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं। घटना के समय पत्नी मायके में थी। परियर चौकी प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि शव बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)