2 कारोबारी भाइयों की हत्या: आरोपियों के एनकाउंटर की मांग:ग्रामीणों की पुलिस से हुई झड़प, एसओ मुर्दाबाद के नारे लगे; स्थिति तनाव पूर्ण

Oct 13, 2026 - 18:29
0
2 कारोबारी भाइयों की हत्या: आरोपियों के एनकाउंटर की मांग:ग्रामीणों की पुलिस से हुई झड़प, एसओ मुर्दाबाद के नारे लगे; स्थिति तनाव पूर्ण
पीलीभीत में सोमवार रात 2 कारोबारी भाइयों की गोली मारकर हत्या होने के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में नाराजगी है। मंगलवार को परिजन आरोपियों का एनकाउंटर करने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान परिजनों ने एसओ के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। परिवार का कहना है, आरोपियों को सख्त सजा दो। घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ये मामला पीलीभीत से 20 किलोमीटर दूर अमरिया कस्बे का है। पीलीभीत में 2 सगे कारोबारी भाइयों समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, रामलीला कमेटी के चंदे को लेकर वारदात हुई। सोमवार रात 9:30 बजे कारोबारी भाई दूसरे गुट के घर पहुंचे। इसी दौरान कहासुनी हो गई। विवाद होते ही घर से लाठी-डंडे लेकर आए आरोपी दूसरे गुट के लोगों ने घर से लाठी-डंडे निकालकर दोनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों भाई और उनके साथ गया रिश्तेदार घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर को भी गोली लग गई। चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों कारोबारी भाइयों और राहगीर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कारोबारी भाई मोहित गुप्ता (38), अंकित गुप्ता (30) और राहगीर कुणाल श्रीवास्तव (18) के रूप में हुई है। घायल रिश्तेदार की पहचान रोज गुप्ता (20) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। जिन सड़कों पर रोजाना लोगों की आवाजाही और बाजारों में चहल-पहल रहती थी, वहां सन्नाटा है। कई दुकानें नहीं खुली हैं। चौराहों से लेकर घटनास्थल तक पुलिस की गाड़ियां तैनात रहीं। मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता के घर से लेकर मृतक भाइयों के घर तक पुलिस का पहरा है। दस साल में तीन जवान बेटों को खो चुका परिवार इस दोहरे हत्याकांड ने एक ऐसे परिवार को उजाड़ दिया, जिसने पहले भी अपनों को खोने का दर्द झेला था। परिजनों के मुताबिक, परिवार में पहले चार भाई तरुण, मोहित, अंकित और एक अन्य था। करीब दस साल पहले माधोपुर चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत में सबसे छोटे भाई तरुण की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद परिवार किसी तरह संभला था, लेकिन सोमवार रात की घटना ने उनके जख्म फिर हरे कर दिए।रामलीला कमेटी के खर्च को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में मोहित गुप्ता और अंकित गुप्ता की मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। शाहजहांपुर और बदायूं से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर अमरिया में तैनात किया गया। डीआईजी अजय साहनी ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। अब मृतक और आरोपी कारोबारियों के बारे में जानिए- रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सूरज गुप्ता का सरिया सीमेंट का कारोबार है। सूरज के चचेरे भाई अंकित हार्डवेयर और मोहित सर्राफा कारोबारी थे। दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घायल रोज गुप्ता भी सर्राफा कारोबारी है। अंकित की शादी तीन साल पहले खुशबू से हुई थी। मोहित की शादी 10 साल पहले नेहा के साथ हुई थी। दोनों के बच्चे नहीं हैं। परिवार में सबसे बड़ा भाई रोहित बचा है। रोहित की पत्नी का नाम शिवानी है, उनका एक साल का बेटा रेयांश है। आरोपी और मृतकों के घर एक ही गली में 200 मीटर की दूरी पर हैं। मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता अपने घर में ही कपड़ों की दुकान चलाता है, जबकि चाचा संतोष सर्राफा कारोबारी है। वारदात में जान गंवाने वाले राहगीर कुणाल कस्बे में बुक डीपो में काम करता था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User