21.4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस और एसओजी ने बुलेट सवार को पकड़ा, लखनऊ ले जा रहा था गांजा

Sep 26, 2026 - 22:53
0
21.4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस और एसओजी ने बुलेट सवार को पकड़ा, लखनऊ ले जा रहा था गांजा
संतकबीरनगर में खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार शाम 5 बजे एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गश्त के दौरान बुलेट सवार संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 21.4 किलो गांजा, बुलेट और 3,500 रुपए नकद बरामद हुए। आरोपी गांजा लखनऊ ले जा रहा था। बुलेट से गांजा लेकर जा रहा था पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के सिवान निवासी चंद्रभूषण सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बुलेट से गांजा बेचने का काम करता है और पहले भी कई बार गांजा लेकर आ चुका है। आरोपी पर 18 मुकदमे दर्ज होने का दावा पुलिस के मुताबिक, चंद्रभूषण सिंह पर 18 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक और एसओजी प्रभारी की अगुवाई में कार्रवाई कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय की अगुवाई में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से गांजा, बाइक और नकदी बरामद की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User