23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में बच्चों के लिए खास किताबें:लखनऊ में कॉमिक्स, प्रेमचंद की कहानियां; प्रेरक पुस्तकें 15 रुपए में उपलब्ध

Oct 04, 2026 - 23:31
0
23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में बच्चों के लिए खास किताबें:लखनऊ में कॉमिक्स, प्रेमचंद की कहानियां; प्रेरक पुस्तकें 15 रुपए में उपलब्ध
लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में चल रहे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में बच्चों के लिए हिंदी-अंग्रेजी की चित्रों से सजी किताबों की बड़ी रेंज मौजूद है। वैदिक साहित्य केंद्र के स्टॉल पर सरदार भगत सिंह, स्वामी श्रद्धानंद, दयानंद सरस्वती और उनके क्रांतिकारी शिष्य जैसी बाल पुस्तकें कॉमिक्स शैली में उपलब्ध हैं। रेख्ता के स्टॉल पर ‘बच्चों की नज्में’ जैसी किताबें बच्चों को आकर्षित कर रही हैं। प्राचीन बाल कहानियों की किताबें हिंदी संस्थान के स्टॉल पर प्रेमचंद की ‘मंत्र’, ‘गिल्ली-डंडा’, ‘पंच परमेश्वर’ और ‘आत्माराम’ जैसी बाल कहानियों की किताबें सिर्फ 15 रुपए में मिल रही हैं। प्रकाशन विभाग की ओर से ‘बाल भारती’ पत्रिका समेत बाल साहित्य उपलब्ध कराया गया है। गीता प्रेस के स्टॉल पर प्रेरक बाल कहानियां, ‘बालकों को सीख’ और प्राचीन बाल कहानियों की किताबें हैं। सस्ता साहित्य मंडल, प्रभात और निखिल प्रकाशन समेत कई स्टॉल पर बच्चों के लिए अलग सेक्शन बनाए गए हैं। इनमें रंग भरने, पजल और लेखन अभ्यास की किताबें भी शामिल हैं। कविता और साहित्यिक कार्यक्रम हुए मेले में सुबह लक्ष्य संस्था और शाम को अवध साहित्य अकादमी के कवि सम्मेलन के साथ साहित्यिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। अपूर्वा संस्था की ओर से काव्य व सम्मान समारोह और साहित्य साधक का काव्यपाठ हुआ। ‘रांझा मेरा’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इमरोज और मजाज को समर्पित कार्यक्रम में पद्मश्री विद्याविंदु सिंह, आशिमा सिंह, कथक गुरु सुरभि सिंह और संयोजक संजय मेहरोत्रा ने आशीष सिंह, आराधना सिकरवार, कुमार विकास और ममता को सम्मानित किया। भारतीय संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर’ का विमोचन मीडिया फाउंडेशन के कार्यक्रम में डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी की पुस्तक ‘भारतीय संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर’ का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति कमर हुसैन रिजवी, मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, पूर्व आईएएस चंद्रपाल और वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। ‘व्हिस्पर ऑफ द वाइल्ड’ का विमोचन फोर्स वन की ओर से ब्रजेश कुमार मिश्र की कॉफी टेबल बुक ‘व्हिस्पर ऑफ द वाइल्ड’ का विमोचन पूर्व डीजीपी व सांसद बृजलाल, पूर्व आईएएस रामकेवल, पूर्व आईएफएस आरएस भदौरिया, पूर्व आईएएस संजय कुमार और वरिष्ठ छायाकार अनिल रिसाल सिंह ने किया। बृजलाल ने वन्यजीव संरक्षण की जरूरत बताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User