30 सेकंड में 65 पुश-अप्स का रिकॉर्ड:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हुआ नाम दर्ज, लोगों ने दी बधाई
गाजियाबाद के नसीरपुर निवासी युवा प्रिंस चौधरी ने फिटनेस के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने पीठ पर 5 किलो वजन रखकर महज 30 सेकंड में 65 पुश-अप्स लगाए। इस प्रदर्शन के लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इससे पहले इस श्रेणी में 30 सेकंड में 59 पुश-अप्स करने का रिकॉर्ड दीपक ओनियाल के नाम था। प्रिंस ने छह पुश-अप्स अधिक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और साथी युवाओं को दिया। प्रिंस की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनका प्रदर्शन फिटनेस के प्रति युवाओं को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)