31 लाख की धोखाधड़ी में वांछित प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार:प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कराने के बहाने बनाया शिकार, अप्रैल में दर्ज किया गया था मुकदमा

Oct 06, 2026 - 00:15
0
31 लाख की धोखाधड़ी में वांछित प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार:प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कराने के बहाने बनाया शिकार, अप्रैल में दर्ज किया गया था मुकदमा
मेरठ में 31 लाख की धोखाधड़ी में वांछित चल रहे एक प्रॉपर्टी डीलर को पल्लवपुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी दिलाने के बहाने यह रकम ठग ली थी। 10 अप्रैल को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया इसके बाद सोमवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रक्षापुरम मवाना रोड निवासी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2009 में उनकी मुलाकात श्याम सुंदर यादव नाम के प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। धीरे-धीरे श्याम सुंदर यादव ने उन पर भरोसा जमा लिया। मौका पाकर एक दिन श्याम सुंदर यादव ने उनसे 950000 रूपए प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने के नाम पर ले लिए। भरोसा दिलाने को बनाई रसीद राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि श्याम सुंदर यादव ने भरोसा दिलाया कि वह 3 साल में रकम को दोगुना कर देगा। 14 जुलाई 2009 को उसने एक रसीद बनाई, जिसमें श्रीजी एनक्लेव रक्षापुरम में स्थित 268.66 वर्ग गज के प्लॉट का भी जिक्र किया। आरोप है कि धीरे-धीरे श्याम सुंदर ने उनसे 23 लाख रूपए ले लिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User